मोहनलालगंज: मोहनलालगंज थाने में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसीपी और इंस्पेक्टर ने सुनी समस्याएं
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि थाना मोहनलालगंज में आयोजित समाधान दिवस में एसीपी और इंस्पेक्टर ने की सुनवाई, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। समाधान दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से लोगों में नाराजगी देखी गई है।