मोहनलालगंज: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास, पति की हुई मौत व पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी
थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा शनिवार की रात करीब सात बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज क्षेत्र में पति व पत्नी द्वारा खुदकुशी का प्रयास किया गया है। जिसमें पति की मौत हो गई है, पत्नी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। गोसाईगंज पुलिस टीम मामले को गंभीरता से लेकर अन्य आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।