मोहनलालगंज: मोहनलालगंज कस्बे में बस और स्कूटी की टक्कर के बाद हुई मार-पीट, बस चालक गंभीर रूप से घायल
बस चालक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज से बस में सवारियां बिठाकर लखनऊ जा रहे थे, तभी मोहनलालगंज कस्बे में स्कूटी से मामूली टक्कर हो गई। इस घटना के बाद स्कूटी सवार चालकों ने बस का शीशा तोड़कर चालक को मारा-पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।