जमुई: हथिया पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिला विधिक प्राधिकार ने प्रेस रिलीज कर दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 9, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान शनिवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी व पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडेय के द्वारा सूचना का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।