जमुई: सौनपे गांव से अवैध मिट्टी उत्खनन को लेकर खनन विभाग ने एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को किया जब्त, कराया FIR
Jamui, Jamui | Jun 8, 2024 सोनपे गांव में निजी जमीन से अवैध मिट्टी उत्खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक जेसीबी और एक अवैध मिट्टी लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में खान निरीक्षक स्पृहा द्वारा टाउन थाना में जेसीबी और ट्रैक्टर चालक व मालिक के विरुद्ध अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण के तहत एफएआर दर्ज कराया गया।