नबीनगर: अकोरहा गांव से पुलिस ने 170 बोतल देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकोरहा गांव से 170 बोतल देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला तस्कर उसी गांव निवासी सुनैना कुंवर है. थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने सोमवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.