नबीनगर: तेतरिया सोन घाट से पुलिस ने 175 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइकों को किया जब्त, तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेतरिया सोन घाट से 175 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और महुआ शराब छोड़कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.