नबीनगर: मेह गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेह गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर थाना क्षेत्र के भवानोंखाप निवासी पवन कुमार यादव है. थानाध्यक्ष प्रभु नाथ प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि उक्त व्यक्ति को मेडिकल जांच करने के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई की गई है.