नबीनगर: मोहनिया गांव निवासी युवक हुआ लापता, पिता ने टंडवा थाने में आवेदन देकर खोजने की लगाई गुहार
टंडवा थाना क्षेत्र से एक युवक को गुम हो जाने पर पिता ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है. आवेदन में मोहनिया गांव निवासी अजय सिंह ने कहा है कि एक अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मेरा पुत्र बिट्टू कुमार बिना पूछे कहे घर से चला गया है. अपने सगे संबंधी यहां भी काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला.