Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अमित मेख़ंडी ने नामांकन लिया वापिस, भाजपा ने ली राहत की सांस

आज नाम वापसी का दिन था। और मंगलवार को करीब एक बजे जिपं उपाध्यक्ष पद पर अमित मेख़ंडी ने नामांकन वापस लिया। उन्होंने कहा कि अमित मेख़ंडी केदारघाटी का विकास चाहता है। विकास तभी हो पाएगा जब हमारी सरकार बनेगी विपक्ष में बैठ कर विकास नहीं होगा।

MORE NEWS

आज बुधवार 10 जून 2026 के दिव्य प्रातःकालीन मंगलमय दर्शन,, हर हर महादेव,, जय श्री केदार🌹👏

आज बुधवार 10 जून 2026 के दिव्य प्रातःकालीन मंगलमय दर्शन,, हर हर महादेव,, जय श्री केदार🌹👏

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

गौरीकुंड में अचानक बिगड़ी दिल्ली की महिला यात्री की तबीयत, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड में एक महिला तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही गौरीकुंड चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार दिलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी समृद्धि अपने परिजनों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आई हुई थीं। इसी दौरान गौरीकुंड में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए गौरीकुंड चौकी में तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल गौरीकुंड पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद महिला यात्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर समृद्धि ने अपने परिजनों के साथ निर्धारित गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

यात्री एवं उनके परिजनों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। केदारनाथ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में तत्परता से सहयोग किया जा रहा है।

गौरीकुंड में अचानक बिगड़ी दिल्ली की महिला यात्री की तबीयत, पुलिस की तत्परता से मिली राहत केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड में एक महिला तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही गौरीकुंड चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी समृद्धि अपने परिजनों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आई हुई थीं। इसी दौरान गौरीकुंड में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए गौरीकुंड चौकी में तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल गौरीकुंड पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद महिला यात्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर समृद्धि ने अपने परिजनों के साथ निर्धारित गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। यात्री एवं उनके परिजनों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। केदारनाथ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में तत्परता से सहयोग किया जा रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल किया रेस्क्यू!!

दिनाँक 09 जून 2026 की देर रात्रि देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल (UK14TA-5474) सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन लटवाल के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल, जो देवप्रयाग से लगभग 05 किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर स्थित था, पर पहुंचकर SDRF टीम ने देवप्रयाग पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भूभाग के बावजूद SDRF जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई तथा कठिन परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू करते हुए उन्हें जीवित अवस्था में बाहर निकाला।

रेस्क्यू के उपरांत दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19 वर्ष) पुत्र जितेंद्र शर्मा एवं हर्ष कुशवाहा (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवकों के पैर एवं कमर में चोटें आई हैं।

SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट टीमवर्क एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल के परिणामस्वरूप दोनों युवकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल किया रेस्क्यू!! दिनाँक 09 जून 2026 की देर रात्रि देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल (UK14TA-5474) सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन लटवाल के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल, जो देवप्रयाग से लगभग 05 किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर स्थित था, पर पहुंचकर SDRF टीम ने देवप्रयाग पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भूभाग के बावजूद SDRF जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई तथा कठिन परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू करते हुए उन्हें जीवित अवस्था में बाहर निकाला। रेस्क्यू के उपरांत दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19 वर्ष) पुत्र जितेंद्र शर्मा एवं हर्ष कुशवाहा (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवकों के पैर एवं कमर में चोटें आई हैं। SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट टीमवर्क एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल के परिणामस्वरूप दोनों युवकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026