आज Nainital में जहाँ Boat House Club है, वहाँ Perambar Baba की एक धर्मशाला हुआ करती थी, तब नैनीताल में साधु-संतों का बसेरा हुआ करता था ✅:
दोस्तों जब नैनीताल बिल्कुल नया था अर्थात 1839-1840 के मध्य तब यहाँ Perambar Baba नाम से एक साधु रहा करते थे, उस जमाने में उनकी मल्लीताल झील के किनारे एक झोपड़ी (Makeshift Hut) हुआ करती थी जहाँ वो ध्यान और तपस्या किया करते थे.
उसके बाद उन्होंने अंग्रेजो की मदद से 1840 में एक धर्मशाला का निर्माण करवाया ताकि जो भी तीर्थयात्री नैनीताल आये वो उनकी धर्मशाला में रुके सके.
इनकी धर्मशाला पुराने नैनादेवी मंदिर के ठीक बगल में थी, तब तीर्थयात्री नयनादेवी मंदिर में पूजा करके Perambar Baba Dharamshala में रुकते थे और अगले दिन अपनी यात्रा पर आगे निकल जाते थे ....यानी आज जिस नैनीताल को हम एक पर्यटन नगरी के रूप में जानते हैं, उसके शुरुआती दौर में यहाँ तीर्थयात्रियों और साधु-संतों की भी एक अलग दुनिया बसती थी।
1906 में लिखी हुई एक किताब "Guide to Naini Tal and Kumaun" के अनुसार 1840 में “Perambar Baba” जिन्हें एक venerable fakir कहा गया है जिससे जिससे पता चलता है कि वे एक वृद्ध बाबा थे और उनकी पैदाइस 1770 के आसपास की रही होगी।
18 सितम्बर 1880 में नैनीताल की आल्मा पहाड़ी में एक बड़ा भूस्खलन आया जिसने पुराने नैनादेवी मंदिर समेत Perambar Baba की धर्मशाला को भी मिट्टी में ढेर कर दिया और इसके अलावा Victoria Hotel, Bell Shop और Boat House Club समेत कई ऐतिहासिक buildings हमेशा के लिए इतिहास बन गयी.
दोस्तों, 1840 से लेकर 1950 तक नैनीताल बहुत धार्मिक जगह थी जहाँ कई साधु-संत माँ नयनादेवी के मंदिर आते थे और वही रुकते थे, वहीँ कुछ नैनीताल की अन्य धर्मशालाओ में शरण लेते थे...आज जब हम नैनीताल की The Mall, झील, Flats और Boat House को देखते हैं, तो शायद ही कभी सोचते हैं कि इन्हीं जगहों पर कभी साधु-संतों की कुटिया, तीर्थयात्रियों की धर्मशालाएँ और माँ नयना देवी की आराधना से जुड़ी एक पुरानी धार्मिक दुनिया मौजूद थी।
Follow Nainital Mania page for Nainital History topfans
------------------------------------------
Perambar Baba Dharamshala, Perambar Baba Nainital History, Perambar Baba, Perembar Baba Nainital, Nainital History, Nainital Old History, Old Nainital, Where was Perambar Baba's Dharamshala located, #PerambarBaba #PerambarBabaNainital #Nainital #NainitalHistory #OldNainitalNainaDeviTemple NainaDevi OldNainaDeviTemple, Perembar baba
Old Naina Devi