उत्तराखंड: विरेंद्र सिंह बिष्ट का Amit Shah पर पलटवार | '65 सीट नहीं, भाजपा का होगा सुपड़ा साफ'
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनने और 65+ सीटों का लक्ष्य रखने की बात कही थी।
इसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रेस कोर्स से पार्षद विरेंद्र सिंह बिष्ट ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने अमित शाह की घोषणाओं को 'जुमला' बताया और भाजपा द्वारा गिनाए जा रहे विकास कार्यों पर सवाल उठाए। साथ ही भाजपा शासनकाल में हुए कथित घोटालों का भी मुद्दा उठाया।
विरेंद्र सिंह बिष्ट ने दावा किया कि "तीसरी बार सरकार बनना तो दूर, इस बार उत्तराखंड से भाजपा का सुपड़ा साफ होने जा रहा है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।" इस वीडियो में देखिए विरेंद्र सिंह बिष्ट का पूरा बयान और उत्तराखंड की सियासत पर उसका असर।
नोट: इस वीडियो में व्यक्त राजनीतिक दावे संबंधित नेता के बयान पर आधारित हैं।
#VirendraSinghBisht #AmitShah #UttarakhandPolitics #Congress #BJP #Dehradun #Dehradun #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #Election2027 #PoliticalNews #UK24X7News
Nainital, Nainital | Nov 13, 2026