नदबई: नदबई में ठाकुर जी की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2 घंटे में गायत्री कॉलोनी के पास से बरामद
नदबई में गिरधर गोपाल मंदिर से चोरी हुई ठाकुर जी की मूर्ति को पुलिस ने महज 2 घंटे में बरामद कर लिया। सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित मंदिर से मूर्ति गायब होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान गायत्री कॉलोनी के पास से मूर्ति बरामद हुई।