दमोह: राजनगर तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Damoh, Damoh | Sep 5, 2025 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राजनगर तालाब में गणेश प्रतिमाओं एवं पूजा सामग्री के विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि तालाब नगर की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है, जिसे प्रदूषण से बचाना आवश्यक है। आदेश उल्लंघन पर जुर्माना व दंडात्मक कार्रवाई होगी।