मेहगांव: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव, गोहद में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान समारोह आयोजित
Mehgaon, Bhind | May 12, 2026 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव,गोहद में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान एवं स्वागत हेतु मंगलवार को 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर नर्सों के सेवा भाव, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की।