जहानाबाद: समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिला पदाधिकारी ने त्वरित निष्पादन का आदेश दिया
जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा, समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। शुक्रवार दिन में करीब 4 बजे तक चले जनता दरबार में कुल 29 परिवाद प्राप्त हुए। जिसमें अतिक्रमणवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, आपसी विवाद, श्रम कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित थे।