जहानाबाद: दिल्ली में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा ने कांस्य पदक जीता, जिले का नाम रोशन किया
68वे राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नई दिल्ली में कराया जा रहा है। जिसमें जहानाबाद जिले की मोनिका शर्मा ने भारोत्तोलन U19 के 76 किलो वर्ग में 176 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है। जिले में जैसे ही ये खबर शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे पहुंची पूरे जिलेवासियों को अपनी बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है।