जहानाबाद: टेहटा के पास हायवा ट्रक चालक से कार सवार अपराधियों ने की छिनतई, मारपीट कर घायल किया
जहानाबाद के टेहटा के पास कार में सवार होकर आए अपराधियों ने ट्रक को रुकवाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया जबकि इस दौरान विरोध जताने पर अपराधियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल ड्राइवर हरेंद्र कुमार जो बेला का निवासी है को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।