जहानाबाद: कल्पा बाईपास पर सड़क दुर्घटना, गया के पति-पत्नी और बच्चे घायल
कल्पा बाईपास पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं है। इसी बीच एक बार फिर से गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे रात के अंधेरे में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें की पति पत्नी और उनके बच्चे घायल हुए हैं। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे गया के रहने वाले हैं और गया लौट रहे थे। तभी ट्रक ने चकमा दिया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क दुर्घटना हो गईं।।