जहानाबाद: लालू यादव के विवादित बयान के बाद बिहार में राजनीति गरमाई, सदर विधायक सुदय यादव ने किया बचाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा के ऊपर में लालू यादव ने विवादित बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार आंख सेकने जा रहे हैं। जिसके बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है और लगातार लालू यादव का नीतीश पक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं। सदर विधायक सुदय यादव ने लालू यादव का बचाव किया है और कहा कि माननीय लालू प्रसाद यादव जी के बयान को गलत तरीके से दर्शाया जा जा रहा।