विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश
खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार माय भारत सीहोर एवं हिताय संस्था द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया गया।
माय भारत सीहोर की उप निदेशक सुश्री निक्की राठौर ने बताया कि यह साइकिल रैली सीहोर के भोपाल नाका से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चर्च ग्राउंड पर संपन्न हुई। साइकिलिंग इवेंट में सुबह की सुनहरी किरणों के साथ फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नई उमंग का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में युवा एक साथ साइकिल के पैडल मारते नजर आए।
समापन अवसर पर हिताय संस्था के श्री उमेश पंसारी द्वारा सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ऊर्जावान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। रैली में सुश्री कर्णप्रिया तिवारी, श्री हरिओम चंद्रवंशी सहित कॉलेज के विद्यार्थियों, एनजीओ के सदस्यों और नागरिकों ने सहभागिता की।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore