बड़ौत: दोघट कस्बे में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा- BJP सरकार मंदिर और शमशान घाट की भूमि पर कर रही है कब्जा
Baraut, Bagpat | Apr 10, 2025 भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गुरुवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। चौधरी राकेश टिकैत ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान दोपहर करीब 2 बजे कहा कि सरकार मंदिर, शमशान घाट एवं पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करा रही है। हाइवे में जा रही किसानों की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है उन्हे मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।