भगवानपुर: भगवानपुर के पास सोलानी नदी अपने उफान पर आई, किसानों की फसलों को हुआ भारी नुकसान
रुड़की की भगवानपुर तहसील क्षेत्र में पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते सोलानी नदी अपने उफान पर आ गई। जिस कारण सोलानी नदी में किसानों के द्वारा लगाई गई फैसले पूरी तरह से बर्बाद हो गई। साथ ही सोलानी नदी से लगे खेतों में भी पानी भर गया। जिस कारण किसानों की फैसले खेतों में भी बर्बाद हो गई। नदी का जलस्तर बढ़ने पर किसान पशुओं को सुरक्षित जगह ले जाते हुए नजर आए है।