भगवानपुर: महाड़ी चौक के पास एक कंपनी के पास बेहोशी की हालत में मिला एक व्यक्ति, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महाड़ी चौक के पास एक कंपनी के पास आज कैलाश नाम का एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला है। आसपास के लोगों ने बेहोश व्यक्ति की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोहम्मद इकराम और चालक अमित कुमार ने बेहोश व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।