भगवानपुर: कुड़कावाला गांव में जंगली हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंदकर किया बर्बाद, वन विभाग से मुआवजे की मांग की
रुड़की की भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना क्षेत्र के कुड़कावाला गांव के खेतों में जंगली हाथियों ने गुरुवार की देर रात फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया है। जिस कारण ग्रामीणों का काफी नुकसान हो गया है। आज किसानों ने बर्बाद हुई फसल को देखने के बाद वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। वन विभाग के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।