भगवानपुर: नागल प्लूनी गांव में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के नागल प्लूनी गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बच्चे का पोस्टमार्टम भी हो गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।