भगवानपुर: भगवानपुर तहसील कार्यालय पर अधिवक्ता एसोसिएशन ने की तालाबंदी, नायब तहसीलदार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
रुड़की की भगवानपुर तहसील कार्यालय पर आज अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के द्वारा तालाबंदी की गई है। इसके साथ ही अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है। दरअसल अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के वकील नायब तहसीलदार के एक बयान से नाराज हो गए हैं। जिस कारण यह धरना प्रदर्शन किया गया है।