आबू रोड: आबूरोड नेशनल हाईवे चांदमारी के निकट एक दुकानदार से मारपीट कर वसूली का दबाव बनाया, रंगदारी मांगने का आरोप
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के चांदमारी हाईवे के समीप एक दुकानदार के साथ मारपीट, रंगदारी मांगने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार काली मगरी कुई निवासी जुमा नामक दुकानदार ने शहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।परिवादी ने शिकायत में आरोप लगाया कि स्थानीय युवक अशफाक खान लंबे समय से उससे हफ्ता वसूली करने का दबाव बना रहा था।