उधवा: मोहनपुर पंचायत के उधवा स्थित खड़दाग मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का शुभारंभ हुआ
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खड़दांग मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड- 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन,राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।