Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

#अत्यंत_दुखद_घटना रूधौली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कोठिली में निर्माणाधीन छत गिरने से 3 लोग दब गए थे । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई दो लोग घायल हैं। घायलो को जिला अस्पताल बस्ती एडमिट कराया गया है । मौके पर जाकर हालात से रूबरू हुआ ।

1.1k views | Basti, Basti | Aug 10, 2025

MORE NEWS

Basti, Basti | Aug 13, 2026

करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में निकली यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मोदू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, तारक जायसवाल,राकी सोनी, रत्नेश मिश्रा, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रमोद कनौजिया, सचिन शुक्ला और प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।
भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में निकली यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मोदू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, तारक जायसवाल,राकी सोनी, रत्नेश मिश्रा, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रमोद कनौजिया, सचिन शुक्ला और प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Basti, Basti | Aug 12, 2026

एलआईसी अभिकर्ता संघ बस्ती के चुनाव में राम विनय पांडेय अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अभिकर्ता संघ बस्ती का चुनाव बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और संजय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव में डा. जितेंद्र नाथ मिश्र को मुख्य संरक्षक, राम विनय पांडेय को अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल को महामंत्री और एसके सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदीप शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एसपी चौधरी, शिव कुमार शुक्ल, एमपी सिंह और राम बिहारी उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद मिश्रा को संगठन मंत्री, विमल मिश्र को मीडिया प्रभारी और विवेक कुमार मिश्र को सह मीडिया प्रभारी चुना गया।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन अभिकर्ता साथियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। जब भी कोई अभिकर्ता चुनौती का सामना करता है, संगठन एक परिवार की तरह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को निरंतर सहयोग देना चाहिए, ताकि अभिकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके।
चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन ने तमाम समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है और कई चुनौतियों के बीच प्रयासों से सफलता हासिल की है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह और गिरिजेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राम विनय पांडेय और महामंत्री रामचंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान डा. जितेंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूरत चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, फखरुद्दीन अली अहमद, शिरोमणि मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, दान बहादुर पाल, माता प्रसाद त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, नंदलाल चौधरी, सतीश कुमार मिश्र, राम महेश यादव, भोलानाथ ओझा, वीरेंद्र कुमार दुबे, सुभाष वर्मा, हरि प्रकाश मिश्रा, राम लौट मौर्य, चंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एलआईसी अभिकर्ता संघ बस्ती के चुनाव में राम विनय पांडेय अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अभिकर्ता संघ बस्ती का चुनाव बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और संजय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में डा. जितेंद्र नाथ मिश्र को मुख्य संरक्षक, राम विनय पांडेय को अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल को महामंत्री और एसके सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदीप शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एसपी चौधरी, शिव कुमार शुक्ल, एमपी सिंह और राम बिहारी उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद मिश्रा को संगठन मंत्री, विमल मिश्र को मीडिया प्रभारी और विवेक कुमार मिश्र को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन अभिकर्ता साथियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। जब भी कोई अभिकर्ता चुनौती का सामना करता है, संगठन एक परिवार की तरह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को निरंतर सहयोग देना चाहिए, ताकि अभिकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके। चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन ने तमाम समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है और कई चुनौतियों के बीच प्रयासों से सफलता हासिल की है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह और गिरिजेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राम विनय पांडेय और महामंत्री रामचंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डा. जितेंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूरत चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, फखरुद्दीन अली अहमद, शिरोमणि मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, दान बहादुर पाल, माता प्रसाद त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, नंदलाल चौधरी, सतीश कुमार मिश्र, राम महेश यादव, भोलानाथ ओझा, वीरेंद्र कुमार दुबे, सुभाष वर्मा, हरि प्रकाश मिश्रा, राम लौट मौर्य, चंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Basti, Basti | Aug 12, 2026

भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में लक्ष्मणपुर चौराहे से सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। तिरंगा यात्रा लक्ष्मणपुर चौराहे से शुरू होकर सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। देश की प्रगति और मजबूती के लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। देश के सम्मान और एकता के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरंगा हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
इस अवसर  पुष्करादित्य सिंह,सुमन सिंह,अभिनव उपाध्याय, आशा सिंह, मगन शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडेय, कृष्ण चंद्र पांडेय, जमुना प्रसाद पाण्डेय, प्रत्यूष विक्रम सिंह, दिलीप पांडेय, यशकान्त सिंह, हरीश सिंह,  सत्येंद्र शुक्ला जिप्पी, मनोज सिंह, विकास शर्मा,  एवं विद्यामणि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने संकल्प लिया।

भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में लक्ष्मणपुर चौराहे से सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। तिरंगा यात्रा लक्ष्मणपुर चौराहे से शुरू होकर सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। देश की प्रगति और मजबूती के लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। देश के सम्मान और एकता के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरंगा हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस अवसर पुष्करादित्य सिंह,सुमन सिंह,अभिनव उपाध्याय, आशा सिंह, मगन शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडेय, कृष्ण चंद्र पांडेय, जमुना प्रसाद पाण्डेय, प्रत्यूष विक्रम सिंह, दिलीप पांडेय, यशकान्त सिंह, हरीश सिंह, सत्येंद्र शुक्ला जिप्पी, मनोज सिंह, विकास शर्मा, एवं विद्यामणि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने संकल्प लिया।

Basti, Basti | Aug 12, 2026

*12 सितंबर को जनपद न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सहायता के लिए करें आवेदन*  
     *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश दिनांक 12 अगस्त 2026*
बस्ती : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय बस्ती में *12 सितंबर 2026* को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम ने मंगलवार को पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आहूत की। बैठक में स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता से संबंधित मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है।

चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने भी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थायी लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम ने कहा कि लोक अदालत में सिविल, वैवाहिक, श्रम, विद्युत, पानी, टेलीफोन, बैंक और समझौता योग्य आपराधिक मामले आपसी सुलह से निपटाए जाएंगे। इससे लोगों को शीघ्र, निशुल्क और बिना अपील के न्याय मिलेगा।

                      *संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
                 *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*12 सितंबर को जनपद न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सहायता के लिए करें आवेदन* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश दिनांक 12 अगस्त 2026* बस्ती : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय बस्ती में *12 सितंबर 2026* को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में तैयारियों और प्रचार-प्रसार के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम ने मंगलवार को पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आहूत की। बैठक में स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता से संबंधित मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है। चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने भी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थायी लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम ने कहा कि लोक अदालत में सिविल, वैवाहिक, श्रम, विद्युत, पानी, टेलीफोन, बैंक और समझौता योग्य आपराधिक मामले आपसी सुलह से निपटाए जाएंगे। इससे लोगों को शीघ्र, निशुल्क और बिना अपील के न्याय मिलेगा। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 12, 2026

#अत्यंत_दुखद_घटना रूधौली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कोठिली में निर्माणाधीन छत गिरने से 3 लोग दब गए थे । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई दो लोग घायल हैं। घायलो को जिला अस्पताल बस्ती एडमिट कराया गया है । मौके पर जाकर हालात से रूबरू हुआ । - Basti News