बक्सर: नगर के विकास के लिए वीवीगंज में नगर परिषद के नेतृत्व में आयोजित किया गया जनसंवाद
Buxar, Buxar | Apr 15, 2025 नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जिले के नगर निकायों के विकास के लिए मंगलवार को अपराह्न 2:30 बजे नगर के वीवी गंज में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्तर से नामित जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया. इस जनसंवाद कार्यक्रम मे वीवी गंज मोहल्ला से जुड़े समस्या को दूर कर सुविधाओं की सुलभता, विकास कार्य पर हुई चर्चा.