बक्सर: संविधान की सुरक्षा के प्रति संकल्पित होकर ही बाबा साहेब के सपने का समाज बन पाएगा: अनिल कुमार
Buxar, Buxar | Apr 14, 2025 देश के संविधान शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सोमवार को बक्सर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में शोभा यात्रा किला मैदान से 1:00 अपराह्न में निकाली गई। इस दौरान बहुजन समाज के लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील आमजनों से की।