बक्सर: राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राजपूत समाज ने गोलंबर से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाला आक्रोश मार्च
Buxar, Buxar | Apr 15, 2025 राणा सांगा के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा किए जाने के विरोध में मंगलवार को अपराह्न साढे तीन बजे राजपूत समाज ने गोलंबर से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च का नेतृत्व जोगेंद्र सिंह एवं संचालन कृष्णा सिंह ने की. आक्रोश मार्च के माध्यम से राजपूत समाज ने अपना विरोध प्रदर्शन किया.