बक्सर: सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के 600 लाभुकों को एकमुश्त राशि का हुआ अंतरण
Buxar, Buxar | Apr 14, 2025 बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के 600 लाभुकों को एकमुश्त राशि का अंतरण किया गया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दोपहर लगभग 1:30 बजे दिया। उक्त कार्यक्रम में बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभा कक्ष में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।