बक्सर: सरकार आपके द्वार की तर्ज पर अनुसूचित जाति, जनजाति विकास शिविर आयोजित, योजनाओं की जानकारी मिलेगी
Buxar, Buxar | Apr 14, 2025 भीम समग्र सेवा अभियान के तहत बक्सर सदर प्रखंड अन्तर्गत दलसागर पंचायत में विशेष विकास शिविर अनुसूचित जाति, जनजाति का आयोजन सोमवार को लगभग 3:00 बजे अपराह्न में किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रभारी डीएम अनुपम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रभारी डीएम अनुपम सिंह ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि बाबा साहब के जंयती के उपलक्ष्य में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.