बिछिया: कलेक्टर ने जनविश्वास अभियान में योजनाओं की कड़ी समीक्षा, लाभ समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने जनविश्वास अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सभी हितग्राहियों को निर्धारित समय में लाभ देने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।