खरगोन। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर सभा स्थल को गंगाजल से धोने के विरोध में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को सामाजिक समरसता मार्च निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह से हुई। कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भजन-कीर्तन किया।