मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में चला अपराध विरोधी अभियान, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और आवागमन वाले मार्गों पर वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।