आंवला: आंवला के गांव डरुआपुर की अरिल नदी में हादसा, दो शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
आंवला तहसील में सोमवार की शाम को गांव डरुआपुर की अरिल नदी के रपटा पुल को पार करते समय पानी के तेज बहाव में बाइक समेत तीन लोग वह गए थे। जिसमें दो युवकों के शव मंगलवार 8 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे बरामद हो गए हैं।