दादरी: सेक्टर-20 क्षेत्र से पुलिस ने लंबे समय से वांछित 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे तथा जनपद में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।