दादरी: कुलेसरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान 19 वर्षीय नव विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान मूल रूप से 19 वर्षीय हिना के रूप में हुई है। अभी तक मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।