दादरी: मामूरा गांव में मां की डांट से नाराज 17 वर्षीय किशोर ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के मामूरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब माँ की डांट से आहत होकर 17 वर्षीय किशोर ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 17 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।