दादरी: सेक्टर-56 के समीप सरे राह मनचले ने युवती के साथ की छेड़खानी, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-56 में रविवार रात को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक मनचले ने सरेराह बीच सड़क पर युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती का शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखकर मनचला मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।