दादरी: दादरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में बहता हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब गंदे नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी की जा रही है।