दादरी: प्राधिकरण के सीईओ ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर संबंधित ठेकेदारों पर लगाया ₹4 लाख का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ लोकेश एम के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर सीईओ लोकेश एम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदारों पर ₹ 4 लाख का जुर्माना लगाया है।