मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में 19 वर्षी युवक दीपक कुमार घर के बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर जब घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। पूछने पर युवक ने बताया कि मैं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हूं। आनन फानन में परिजनों द्वारा युवक को मिर्जापुर के मंडली अस्पताल में लाया इलाज जारी है।