मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा के पास बाइक सवार पति-पत्नी को सामने से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर, पति हुआ घायल
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बेल मौआ गांव निवासी छोटेलाल मौर्य अपनी पत्नी के साथ बाइक से देवाही जा रहे थे कोतवाली देहात के बरकछा के पास ओवर टेक कर सामने से आ रहे बाइक सवार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चला रहे पति का एक पैर टूट गया जिन्हें मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर मिलाया गया जहांइलाज जारी है