मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के भवरख मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मृत्यु, घर में मचा कोहराम
बताते चले कि शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे पडरी थाना क्षेत्र के भवरख मोहनपुर निवासी 32 वर्षी लवकुश। जो घर पर खाना खाने के बाद घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें लव कुश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा लव कुश को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।