मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले- 60 साल के शासन में न बिजली, न पानी, न सड़क, भाजपा सरकार ने बहाई विकास की गंगा
मुरैना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरैना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब 60 साल के शासन में बिजली, पानी और सड़कों के क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए चंबल-कोतवाल डैम वाटर प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण बताया। सिंधिया ने कहा कि करीब 21 किलोमीटर पाइपलाइन से 150 एमएलडी पानी ग्वालियर पहुंचाया जाएगा और परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने 5,200 करोड़ रुपये के आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया और कहा कि इससे ग्वालियर-आगरा यात्रा का समय करीब 50 मिनट हो सकेगा।
#morena #मुरैना