मुरैना के कोतवाल गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, वाटर प्लांट का किया निरीक्षण
मुरैना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को मुरैना के कोतवाल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं और जल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक सरला रावत, पूर्व विधायक राकेश मावई, पूर्व विधायक गिर्राज दंडोतिया, पूर्व महापौर अशोक अर्गल सहित भाजपा के कई नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर जल आपूर्ति व्यवस्था और वाटर प्लांट से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक एवं राजनीतिक गतिविधियां भी देखने को मिलीं।
#morena #मुरैना Aidal Singh Kansana BJP Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia